आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलराज भाटी जी ने बताया

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को 78 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व को बडी धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बाबा रगींलाल रहे।

ध्वजारोहण के बाद अपने देश के उन शहीद वीर सबूतों को नमन किया।जिन्होनें ब्रिटिश साम्राज्य को जड से उखाड फेंका और भारत को आजादी दिलाई और अपने वतन के लिए हँसते हँसते प्राणों को निछावर कर दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में हर वर्ग हर समाज के वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। उनमें आपसी भाईचारा,एकता एवं आपसी अटूट प्रेम भाव था। जिनके कारण आज हम चैन की सांस ले रहे है हम सभी देशवासियों को अपने उन शहीद वीर सपूतों के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना होगा और देश हित के लिए अपनी विचार धारा बदलकर भाईचारा और एकता में रहकर अपने देश को ऊँचाईयों तक ले जाना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राजेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ऊधम नम्बरदार, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शकीना,जिला उपाध्यक्ष खालिद, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश सचिव हरेन्द्र भाटी, प्रदेश संगठन मन्त्री डाक्टर संजीव भाटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी,प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now