हरिप्रसाद शर्मा संवाददाता
पुष्कर/अजमेर। तीर्थराज पुष्कर के गणपति नगर में सोमवार को एक शुभ मुहूर्त में निजी आवासीय मकान का भूमि पूजन संपन्न हुआ। एक सादा समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर के पूर्व पालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा रहे। आवासीय मकान का भूमि पूजन मधुबाला जयकिशन शर्मा पाराशर द्वारा किया गया।
इस दौरान बोरिंग का पूजन भी किया गया। इस अवसर पर जयकिशन शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए आमजन के लिए 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
भूमि पूजन कार्यक्रम में पंडित कमलेश शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। कार्यक्रम में एनएआरआई इंजीनियर प्रीति निशांत पाराशर, सरोज विशाल पाराशर, शिक्षाविद केदारदत्त शर्मा, पत्रकार हरिप्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश हर्ष, गौरव पाराशर, धर्म प्रकाश प्रजापति, श्रीमती हरिइच्छा, अर्चना, संदीपा पाराशर, राजीव लोचन, दिव्या-दीप्ति यश, विट्ठल, किशोर सैन, समाजसेवी रमेश खत्री, ललित सदनानी, बर्थडे बाय चार्विक पाराशर और शिवांस राघव पाराशर सहित नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान बर्थडे बॉय चार्विक पाराशर और शिवांस राघव पाराशर को भी उपस्थित जनों ने शुभकामनाएं दीं। इस भूमि पूजन समारोह ने स्थानीय नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया, जहां जल संरक्षण और जलापूर्ति को लेकर भी सकारात्मक संदेश दिया गया।
























