तीन चोरों ने मंदिर में रखा दानपात्र किया चोरी, गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर-49 नोएडा में स्थित एक मंदिर में तीन चोरों ने दानपात्र चोरी कर लिया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान बुधवार को थाना क्षेत्र के दादरी रोड से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे दानपात्र सहित चोरी की रकम भी बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्याम और लखन निवासी सेक्टर-45 सदरपुर नोएडा के रूप में हुई है। जबकि तीसरे आरोपी की पहचान सचिन निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो तीनों नशे के आदि हैं। उन तीनों ने बुधवार करीब दोपहर करीब 2 बजे लेबर चौक के पास शिव मंदिर का कांच का गेट तोड़कर दानपात्र चुरा लिया था। एक दानपात्र तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिए थे और एक छोटा दानपात्र चुराकर उसे भी तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिए थे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से दानपात्र सहित चोरी की रकम भी बरामद कर गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now