हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में IHE 2024 को लेकर सरगर्मियां हुई तेज़

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन, इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एक्सपो (IHE) लगातार सातवीं बार आयोजित होने जा रहा है। यह आयोजन 3 से 6 अगस्त 2024 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली एनसीआर में होगा। पिछले छह संस्करणों की सफलता के बाद, IHE 2024 अपनी यात्रा को जारी रखते हुए अपना सातवां संस्करण प्रस्तुत करने के लिए तैयार है, जिसमें 1000 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होंगे और 20,000 से अधिक बी2बी खरीदारों के आने की उम्मीद है, जो लक्जरी होटल, रिसॉर्ट्स, होमस्टे, रेस्तरां, क्लाउड किचन, और एफएंडबी सेक्टर से होंगे।

IHE के नवीनतम संस्करण में हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र से संबंधित चार प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कैटरिंग एशिया, टेंट डेकोर एशिया और आयुर्योग एक्सपो 2024 शामिल हैं। IHE 2024 हॉस्पिटेलिटी उद्योग से जुड़ी बहुपक्षीय आवश्यकताओं के लिए एकल समाधान के रूप में उभरेगा। यह कार्यक्रम हॉस्पिटेलिटी से जुड़े पेशेवरों को नवीनतम तकनीकों, तौर तरीकों और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगा और हॉस्पिटेलिटी उद्योग को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।

इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध हॉस्पिटेलिटी एसोसिएशन और परिषदें, जैसे कि होटल एंड रेस्टोरेंट इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HOTREMAI), एसोसिएशन ऑफ रिसोर्स कंपनीज फॉर द हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ARCHII), निप्पॉन ग्लोबल, इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन इंटीरियर डिजाइनर्स (IIID), दिल्ली और होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ इंडिया (HRANI), भी IHE 2024 में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ये सभी अपने सहयोगियों और सदस्यों के साथ इस मेगा हॉस्पिटेलिटी एक्सपो में आने के लिए प्रतिबद्ध हैं। HRANI, IHE 2024 के दौरान 5 और 6 अगस्त 2024 को अपने वार्षिक सम्मेलन का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के हॉल 14 और 15 में करेगा। HRANI खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित एक प्रमुख प्रशिक्षण भागीदार है। वहीं, IIID, दिल्ली को ज्ञान-सत्र के साझेदार के रूप में आयोजन में शामिल किया गया है, जो इस विषय में ज्ञान को बढ़ाने और इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवसरों का जानने में मदद करेगा।

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के अध्यक्ष, डॉ. राकेश कुमार ने कहा, “जैसे-जैसे हम IHE 2024 की तरफ बढ़ रहे हैं, हम पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ने और हमारे प्रतिभागियों एवं उद्योगों को बढ़ावा देने को लेकर उत्साहित हैं। मेरा अनुरोध है कि हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र के भविष्य को आकार देने के लिए हम सभी एक साथ आएं, जिससे वैश्विक मंच पर हमारे उद्योगों की दृश्यता बढ़े और उनका विकास जारी रहे। हमारा विश्वास से कि IHE 2024 अब तक का सबसे सफल संस्करण और एक मील का पत्थर साबित होगा, जो हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र के विकास में योगदान देगा और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र की गतिशीलता को प्रदर्शित करेगा।”

इस बार IHE 2024 में कुछ नए हाइलाइट्स और गतिविधियाँ शामिल की गई हैं, जिससे इसका आकर्षण बढ़ गया है, जैसे: HRANI सम्मेलन वास्तुकारों और इंटीरियर डिजाइनरों की बैठक क्वीन पेस्ट्री प्रतियोगिता मास्टर बेकर्स चैलेंज इंडिया 2024
इंडिया पिज्जा लीग चैम्पियनशिप इस कार्यक्रम में विविध श्रेणियों के अंतर्गत भिन्न-भिन्न आयोजन किए जाएंगे, जो व्यवसायों के लिए उत्पादों और सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला को प्रदर्शित करेंगे। तकनीकों से लेकर पारंपरिक हॉस्पिटेलिटी तक, IHE 2024 हॉस्पिटेलिटी उद्योग से संबंधित सभी क्षेत्रों, उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेगा।

IHE 2024 में हॉस्पिटेलिटी उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल होंगे। HoReCa (होटल, रेस्तरां, और कैटरिंग) प्रमुखता से शामिल होंगे, जो इन क्षेत्रों में नवीनतम रुझानों और नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे। ऑपरेटिंग सप्लाई और उपकरण हॉस्पिटेलिटी व्यवसायों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन हॉस्पिटेलिटी प्रौद्योगिकी को बढ़ाने और संचालन को सरल बनाने वाले नवीनतम समाधानों को उजागर करेगा। खाद्य और पेय की विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। हाउसकीपिंग और जनरेटोरियल के अंतर्गत स्वच्छता और सफाई मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग के तकनीकी और इंजीनियरिंग पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो होटल के रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण है। फर्नीचर, फिक्स्चर, और उपकरण श्रेणी के अंतर्गत विभिन्न फर्नीचर और उपकरणों का प्रदर्शन होगा, जो हॉस्पिटेलिटी प्रतिष्ठानों की कार्यक्षमता और सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी हैं। सुविधा प्रबंधन हॉस्पिटेलिटी प्रतिष्ठानों के लिए अति उपयोगी है, इस पर भी बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। साथ ही सफाई और स्वच्छता उद्योगों के क्षेत्र में स्वच्छता के महत्व पर भी खास उत्पाद और सेवाएं देखने को मिलेंगी।

IHE एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक B2B एक्सपो है, जो होटलों, रेस्तरां, होमस्टे, और क्लाउड किचन का ध्यान आकर्षित करेगा, और उनकी सभी की सोर्सिंग आवश्यकताओं को पूरा करने और हॉस्पिटेलिटी उद्योग में नवीनतम तकनीकी विकास, तौर तरीकों और प्रगति के बारे में जानने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। ऐसे शानदार मौके को छोड़ना वैश्विक हॉस्पिटेलिटी उद्योग में हो रही विकास की गतिविधियों से आपको अनभिज्ञ रख सकता है। यदि आप हॉस्पिटेलिटी से जुड़े हैं, तो आपके व्यवसाय को इस उद्योग क्षेत्र में पहचान और उत्कृष्टता दिलाने के लिए इस आयोजन में आपकी उपस्थिति बेहद ज़रूरी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now