समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसी संस्थाएँ बहुत कम हैं जो अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करती हैं : राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती शुभारंभ पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह 7 जुलाई को मानेकशॉ सेंटर में सम्पन्न हुआ। महावीर इंटरनेशनल के मीडिया एवं पब्लिसिटी के निदेशक वीर समदरिया फतेह चंद ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम निवर्तमान राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो संस्थाएँ सेवा भाव से आगे बढ़ती है उनको किसी भी प्रकार की राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक परिस्थितियाँ प्रभावित नहीं कर पाती, ऐसी संस्थाओं का एक मात्र उद्देश्य मानव सेवा, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देना ही होता है। महावीर इंटरनेशनल का पचास वर्षों का यह सफर अपने आप में एक अद्वितीय उपलब्धि है, उन्होंने संस्था के सभी वीर-वीराओं को बधाई प्रेषित की।

संस्था की सेवा गतिविधियों एवं संगठन संरचना से प्रभावित होकर उन्होंने संस्था से जुड़ने का प्रस्ताव रखा – अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने संस्था की लेपल पिन लगाकर श्री कोविंद जी को सदस्यता प्रदान की। समारोह के विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रेसिडेंट इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन एवं मेंबर सेंट्रल पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड, भारत सरकार तथा डॉ. बलराम भार्गव,  डायरेक्टर जनरल (से.नि.) ICMR थे। दीपप्रज्जवलन एवं प्रार्थना के बाद स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर केक का प्रस्तुतीकरण, महावीर इंटरनेशनल वर्चुअल सेंटर-मिसरी एवं स्वर्ण जयंती “Logo” का लोकार्पण कर शुभारंभ किया।

अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक गोयल ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कार्यक्रम की थीम और विज़न साझा किया। महामहिम निवर्तमान राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की गरिमामय उपस्थिति में विशिष्ठ अतिथि डॉ. अशोक अग्रवाल तथा डॉ. बलराम भार्गव द्वारा संस्था द्वारा प्रकाशित एवं वीर सपन कुमार वर्धन द्वारा रचित बुक  “The essence within decoding the purpose of existence का विमोचन किया।  विशिष्ट  अतिथियों  के द्वारा जयपुर फुट (बीएमवीएसएस), श्रीमती अनिला कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, जयपुर, श्री अमोद कुमार कांथ, संस्थापक महासचिव “प्रयास जेएसी सोसायटी” एवं श्री देवेन्द्र गुप्ता, संस्थापक लाडली फाउंडेशन को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के पहले सत्र में संस्था के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर रणजीत सिंह कुमट, आईएएस (से.नि.), वीर शांति लाल कवाड़, वीर विजय सिंह बापना एवं वीर शांति कुमार जैन, आईपीएस (से.नि.) मंचासीन रहे  समारोह के तृतीय सत्र में

“भारत के सामाजिक क्षेत्र में एनजीओ के भविष्य” पर दो चरणों में पैनल  चर्चा हुई,  इन पैनल चर्चा में – श्री राजेश तिवारी, महानिदेशक भारतीय सीएसआर केंद्र, श्री अमोद कुमार कांथ, प्रयास जेएसी सोसाइटी के संस्थापक महासचिव, श्री उदय शंकर सिंह, सीईओ, विश्व युवक केंद्र, श्री सुदर्शन सुचि, सीईओ, बाल रक्षा भारत, सुश्री अनुपमा दत्ता, प्रमुख नीति अनुसंधान और वकालत, हेल्पेज इंडिया, डॉ. हरीश वशिष्ठ, ईडी, क्रेडिबिलिटी एलायंस, सीए अंजनी के. शर्मा, सह-संस्थापक और निदेशक सागा, श्री हर्ष जेटली, सीईओ, वाणी, श्री देवेंद्र गुप्ता, संस्थापक, लाडली फाउंडेशन ने इस चर्चा में सहभागिता की।

कार्यक्रम के समारोह गौरव के रूप में श्री महेंद्र सिंघी, डायरेक्टर व एडवाइजर, डालमिया सीमेंट भारत लि. उपस्थित रहे। लंच उपरांत अंतिम सत्र में संस्था के महावीर इंटरनेशनल डायमंड पैट्रन फेलो एवं महावीर इंटरनेशनल गोल्ड फेलो सदस्यों का सम्मान किया गया। आनंद के पल हमारे संग सन-2150 पर्यावरण संरक्षण पर शॉर्ट प्ले का मंचन श्री अनिल शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। अंत में अन्तर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर जैन द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now