Baba Ramdev’s Major Statement: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद भड़के वैश्विक संघर्ष पर योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल की नीतियों को नसीहत देते हुए कहा कि आप किसी व्यक्ति को मार सकते हैं, लेकिन उसके विचारों, दर्शन और स्वाभिमान को कभी खत्म नहीं कर सकते। उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस युद्ध का खामियाजा अमेरिका और इजरायल को आने वाले कई सालों तक भुगतना पड़ेगा।
‘व्यक्ति को मार सकते हैं, विचारों को नहीं’
बाबा रामदेव ने कहा कि आप किसी व्यक्ति को मार सकते हैं, उसके विचारों को, उसके दर्शन को, सोच को, उसके जज्बे, शौर्य, वीरता और स्वाभिमान को खत्म नहीं कर सकते हैं।” उन्होंने दावा किया कि इजरायल और अमेरिका को इस युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ईरान को लेकर जानकारी साझा की
ईरान के बारे में अपनी समझ रखते हुए उन्होंने कहा कि ईरान के बारे में मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता हूं, लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि ये पैगम्बर मोहम्मद साहब के रियल खानदान के लोग हैं, जिन्हें शिया कहा जाता है। इनको कोई झुका नहीं सकता, इनको कोई मिटा नहीं सकता और इनको कोई हरा भी नहीं सकता।
यह भी पढ़ें : महेश बाबू ने किया श्री राम का अवतार धारण, इंटरनेट पर मचाया तहलका
अमेरिका की राजनैतिक अपरिपक्वता
बाबा रामदेव ने अमेरिका की नीतियों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि 9-10 करोड़ की आबादी के अंदर एक करोड़ से ज्यादा लोग अयातुल्लाह अली खामनेई के विचार को पूरे अस्तित्व के साथ रोम-रोम से जीते हैं, तो आप उसे खत्म कैसे कर देंगे? ये अमेरिका की एक तरह से राजनैतिक अपरिपक्वता है।

नेतन्याहू पर बोला- ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’
एक कार्यक्रम में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर सवाल उठने पर बाबा रामदेव ने कड़े शब्दों में कहा कि दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। दोनों एक ही जैसे हैं। दोनों को युद्ध अपराधी मानता हूं। इसके साथ ही मैं उन्हें मानवता के अपराधी और प्रकृति पर्यावरण के अपराधी भी मानता हूं।
‘न अमेरिका जीत सकता है, न ईरान हार सकता है’
योग गुरु ने आगे कहा कि इन्होंने राजनीतिक अविश्वास का हिमालय खड़ा कर दिया, इसे तोड़ने में बहुत वक्त लगेगा। इस युद्ध का खामियाजा आने वाले 50 सौ सालों तक इजरायल और अमेरिका को भुगतना पड़ेगा। इसमें अमेरिका और इजरायल न तो जीत सकते हैं और ना ही इसमें ईरान हार सकता है।





















