सिक्किम में फुटबॉल पर पीएम मोदी का जादू: गंगटोक में युवाओं के साथ मैदान पर उतरे प्रधानमंत्री

PM Modi Sikkim Visit: प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह गंगटोक में युवाओं के साथ मैदान पर कदम रखे और उनके साथ फुटबॉल का एक शानदार सेशन खेला। इस खास अनुभव को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "गंगटोक की यह सुबह।

सिक्किम की स्वर्ण जयंती के समापन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे पीएम मोदी

HIGHLIGHTS

  • फुटबॉल खेलकर सिक्किम के युवाओं से जुड़े पीएम मोदी
  • सिक्किम को 4,000 करोड़ रुपये की सौगात
  • पीएम मोदी 50वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
  • पीएम मोदी के सिक्किम दौरे की हर झलक है खास
  • पीएम मोदी के रोड शो ने लगाई आग, सड़कों पर उमड़ी भीड़

PM Modi Sikkim Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सिक्किम के दो दिन के दौरे पर हैं। मंगलवार को सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

सुबह-सुबह फुटबॉल से शुरुआत

प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह गंगटोक में युवाओं के साथ मैदान पर कदम रखे और उनके साथ फुटबॉल का एक शानदार सेशन खेला। इस खास अनुभव को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “गंगटोक की यह सुबह बेहद खास रही। सिक्किम के युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना एक यादगार अनुभव था। इन युवाओं के साथ खेल का यह शानदार सेशन रहा।”

सोमवार रात का भव्य रोड शो

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम को गंगटोक पहुंचे थे। हेलीपैड से लोक भवन तक उनके काफिले ने एक भव्य रोड शो का नजारा पेश किया। इस दौरान सड़कों के किनारे जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे-जैसे उनका काफिला आगे बढ़ रहा था, लोगों का उत्साह चरम पर देखा गया।

ऑर्किडेरियम और मैत्री मंजरी पार्क का करेंगे दौरा

अपने व्यस्त दौरे के दौरान मंगलवार को पीएम मोदी गंगटोक स्थित प्रसिद्ध ऑर्किडेरियम का भी दौरा करेंगे। इसके साथ ही वे “स्वर्ण जयंती मैत्री मंजरी पार्क” का निरीक्षण करेंगे। यह पार्क सिक्किम की समृद्ध जैव विविधता और खूबसूरत पुष्प विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए विकसित किया गया है।

4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

दोपहर में प्रधानमंत्री मोदी पालजोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। यहां सिक्किम राज्य के 50 वर्ष पूरे होने का भव्य समापन समारोह आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री राज्य के विकास को नई ऊंचाई देते हुए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पिछले साल बादलों ने रोका था रास्ता

गौरतलब है कि सिक्किम की स्वर्ण जयंती के कार्यक्रमों की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को शामिल होना था। हालांकि, खराब मौसम और घने बादलों की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया था और उन्हें वहां जाना संभव नहीं हो सका था। तब उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कार्यक्रम को संबोधित करना पड़ा था। इस बार उन्होंने उस पड़ाव को पूरा करते हुए स्वयं सिक्किम पहुंचकर राज्य के लोगों से सीधा जुड़ने का मौका बनाया है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now