डोनाल्ड ट्रंप के डिनर इवेंट में फायरिंग पर बोले पीएम मोदी

PM Modis First Reaction: प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने कहा- 'लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं'
  • व्हाइट हाउस डिनर में दहशत, भारत ने की स्पष्ट निंदा
  • पीएम मोदी ने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर जताई राहत
  • PM मोदी ने अमेरिका में हिंसा की की निंदा
  • व्हाइट हाउस डिनर में ताबड़तोड़ फायरिंग

PM Modis First Reaction: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के डिनर कार्यक्रम में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस बड़ी सुरक्षा चूक और हिंसा की घटना पर भारत ने पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। पीएम मोदी ने साफ शब्दों में अपना रुख स्पष्ट करते हुए लिखा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।”

मंच पर मौजूद थे ट्रंप और मेलानिया

बताया जा रहा है कि शनिवार को जब यह डिनर कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप मंच पर मौजूद थे। गोली चलने की आवाज़ से पूरे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई और लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मौके का बचाव किया।

ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की जमकर तारीफ की

इस पूरे हादसे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलावर को सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ लिया गया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वॉशिंगटन डीसी में आज क्या शाम रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बहुत शानदार काम किया है। उन्होंने तत्काल स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम 30 दिनों के अंदर होगा दोबारा शेड्यूल

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में यह भी बताया कि गोली चलने के बाद उन्होंने शो को जारी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे। हालांकि, बाद में एक अपडेट देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की देखरेख करने वाले अधिकारियों और सभी प्रतिनिधियों से बात की है। उन्होंने साफ किया कि हम 30 दिनों के अंदर इस कार्यक्रम को फिर से शेड्यूल करेंगे और जल्द ही इसकी नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इस घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई हैं और हमलावर के मंसूबे का पता लगाया जा रहा है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now