भारतीय किसान परिषद के पदाधिकारियों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा से की मुलाकात

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय किसान परिषद के पदाधिकारियों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की। यह मुलाकात भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ एनटीपीसी दादरी से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

भारतीय किसान परिषद के सदस्यों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। किसानों से जुड़े पुराने भूमि अधिग्रहण के मामलों को लेकर परिषद के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें और समस्याएं सांसद के सामने रखीं।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि बैठक में गौतमबुद्ध नगर में किसानों के पुराने भूमि अधिग्रहण मामलों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। इनमें 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 64 प्रतिशत से जुड़े मामलों के अलावा पुरानी आबादी से संबंधित विषय भी शामिल रहे।

किसान प्रतिनिधियों ने इन मामलों के समाधान की आवश्यकता पर सांसद का ध्यान आकर्षित किया और किसानों को लंबे समय से आ रही समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

बैठक के दौरान एनटीपीसी दादरी से संबंधित समस्याओं को भी भारतीय किसान परिषद के पदाधिकारियों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा के सामने रखा। किसान प्रतिनिधियों ने एनटीपीसी से जुड़े मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किसान प्रतिनिधियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी से जुड़े मामलों के समाधान के लिए जल्द ही दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान डॉ. रूपेष वर्मा, बीर सिंह, सचिन अवाना, प्रेमपाल, उदल यादव, कंवरपाल प्रधान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, वीरेन्द्र मेहता और नरेन्द्र चौपड़ा समेत भारतीय किसान परिषद के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now