छठ मइया की आराधना में डूबे विधायक पंकज सिंह

MLA Pankaj Singh

ऋषी तिवारी


नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह (MLA Pankaj Singh) ने आज अपने नोएडा स्थित आवास पर छठ महापर्व की धूमधाम से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एमसीडी आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में दस गुना इजाफा

इस शुभ अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी तरह से पालन किया गया। विधायक पंकज सिंह ने छठ पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार आस्था, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अनुशासन, संयम और प्रकृति के प्रति सम्मान का गहरा संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज सिंह के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहने की प्रार्थना की।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now