Fury among journalists: मेडिकल कॉलेज में कवरेज करने से मीडिया को रोका,रोष

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह।महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के जिला में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम रोज मंगलवार को शहीद हसन खां मेवाती नल्हड मेडिकल कॉलेज में कवरेज करने के दौरान मीडिया को मुख्य द्वार पर ही रोककर कवरेज न करने की बात से पत्रकार भडक़ गए और कथिततौर से कोई रिहाई-दुहाई की सुनवाई न होने से खफा होकर कार्यक्रम का बहिष्कार का ऐलान कर दिया। पत्रकारों को मान-सम्मान देने वाली भाजपा सरकार में पत्रकारों और छायाकारों की आज हुई घटना से पत्रकारों में रोष हैं। इससे पूर्व भी लोक परिवाद की मासिक बैठकों व अन्य कार्यक्रमों में वीआईपी के शिरकत करने के दौरान पत्रकारों की आवाजाही के लिए सुरक्षा कर्मियों की प्रताडना करने वाली बात भी किसी से छिपी हुई नही हैं।

हैरत की बात, देखने को यह मिल रही है कि सत्तारूढ दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में घट रही घटनाओं में उनकी दखल न देने की बात से भी पत्रकारों में नाराजगी। महामहिम के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर कलमकारों व छायाकारों को जिला प्रशासन के माध्यम से ई-मेल, वटसऐप गु्रप के जरिये आमंत्रण -निमंत्रण भेज कर सरकारी कार्यक्रमों की महज औपचारिकता पूर्ण की जा रह हैं और शासन-प्रशासन के बीच संसाधन वहीन जिला का पत्रकार एक सेतू के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

जबकि, कवरेज के दौरान पत्रकारों की प्रताडना की औंछी हरकत करने पर आज मचे बवाल को देखकर सरकार को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। पत्रकार सोनू वर्मा, ताहिर हुसैन, लियाकत अली व अनिल मोहनिया का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से महामहिम राज्यपाल के जिला में दो दिवसीय कार्यक्रम के आमंत्रण को लेकर वह मेडिकल कॉलेज में कवरेज के लिए गए थे, लेकिन मुख्य द्वार पर सभी इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों रोकने की घटना को लेकर छिड़ी तीखी बहस के बाद उन्हें एक अलग कमरे में बैठा दिया गया और कुछ समय बाद वहां से भी खदेडऩे की बात से पत्रकारों के कथिततौर से हुए अपमान की घटना से खफा होकर सभी ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

पत्रकारों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड मशीन,दवाई, चिकित्सक आदि के बारे महामहिम से सवाल-जवाब ना करने के मकसद से ही पत्रकारों को अन्दर न आने का चक्रव्यूह रचा गया है। इस बारे में जिला पुलिस कप्तान वरूण सिंगला से उनके मोबाईल पर सम्पर्क करने पर घण्टी तो दनदनाती रही लेकिन कोई जवाब न मिल पाने से उनका तर्क संगत नहीं किया जा सका हैं।ककककगाजियाबाद की प्रमुख खबरें भेजने का कष्ट करें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now