यूपी पुलिस में 81,000 पदों पर बंपर भर्ती, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बेहद अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 यूपी पुलिस बल (UP News:) के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दौरान प्रदेश पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी।

गुरुवार देर रात पुलिस विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, साइबर सिक्योरिटी, भ्रष्टाचार रोकथाम और आधुनिकीकरण पर एक साथ कई बड़े निर्देश दिए।

81,000 पदों पर भर्ती कैसे होगी?

बैठक में बताया गया कि यह बंपर भर्ती उपनिरीक्षक (SI), आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित विभिन्न श्रेणियों में होगी। कुछ पदों की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। सीएम योगी ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती पूर्ण पारदर्शी और निष्पक्ष हो। निर्धारित आर्क्षण के नियमों का पालन किया जाए। प्रक्रिया को पूरी तरह से तकनीक आधारित (Tech-based) बनाया जाए ताकि समयसीमा में परिणाम आ सके और युवाओं का विश्वास बढ़े। UP News

पीआरवी-112 का रिस्पांस टाइम होगा और कम

आमजन की सुरक्षा को लेकर सीएम ने पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) की रणनीतिक लोकेशन तय करने के निर्देश दिए। वर्तमान में PRV का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 6 मिनट है, जिसे और कम करने के लिए डेटा आधारित पेट्रोलिंग और फील्ड समन्वय को मजबूत किया जाएगा। अब हर 15 दिन में हॉटस्पॉट आधारित पेट्रोलिंग के रूट चार्ट की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मासिक राशिफल अप्रैल 2026: जानिए ग्रहों की चाल से आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव?

साइबर क्राइम: ₹425 करोड़ की बचत और 1930 हेल्पलाइन का ‘रिकॉर्ड’

साइबर अपराध मुख्यालय की समीक्षा में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए:

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी हस्तक्षेप से ₹425.7 करोड़ की धनराशि ठगों के चंगुल से बचाई गई।
  • ‘लियन’ आधारित तंत्र की दक्षता 34.6 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
  • कुल 3,14,077 तकनीकी हस्तक्षेप (डिवाइस/IMEI ब्लॉकिंग) किए गए और 7,287 मामलों में विधिक कार्रवाई हुई।
  • सबसे बड़ा बदलाव: साइबर हेल्पलाइन 1930 पर आने वाली कॉल्स 1,709 प्रतिदिन से बढ़कर 7,467 कॉल प्रतिदिन हो गई हैं, जिनमें से 59% मामलों का सफल निस्तारण किया गया।
    सीएम ने प्रदेशभर में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। UP News

भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ और लंबे समय से तैनातों का ट्रांसफर

सतर्कता अधिष्ठान की समीक्षा में सीएम योगी ने भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराई। उन्होंने ट्रैप और सर्च ऑपरेशन को और तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही, राजभवन, सीएम आवास और पुलिस मुख्यालय जैसे संवेदनशील स्थलों पर लंबे समय से तैनात पुलिस कार्मिकों के तुरंत स्थानांतरण (Transfer) करके कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने को कहा।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

पुलिस आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचा

  • प्रशिक्षण: वर्ष 2026-27 में 4,500 उपनिरीक्षकों सहित व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस वर्ष 60,000 से अधिक आरक्षियों को बेसिक ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
  •  आवास: पुलिस आवास निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹350 करोड़ की लागत से 142 निर्माण कार्य पूरे किए हैं। अगले वर्ष 226 नए कार्यों को समय से पूरा करने का लक्ष्य है।
  • ई-ऑफिस: प्रदेश के 75 में से 63 जनपदों में पुलिस रेडियो विभाग का पूर्ण डिजिटलीकरण हो चुका है।
  • अग्निशमन: ‘एक तहसील-एक फायर टेंडर’ के लक्ष्य को प्राथमिकता दी गई और हर जिले में हाइड्रोलिक फायर टेंडर लगाने के आदेश दिए गए। UP News

ऑपरेशन मुस्कान का सफलतम रिकॉर्ड

रेलवे पुलिस (GRP) और नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत इस वर्ष लापता हुए 2,325 बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। इसके लिए सीएम ने पुलिस प्रशासन की सराहना की।

सीएम का संदेश साफ है

योगी सरकार का उद्देश्य सिर्फ युवाओं को रोजगार देना नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक और सक्षम मानव संसाधनों के जरिए यूपी को देश का सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद प्रदेश बनाना है। UP News

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now