कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा: टूटा झूला, बचाते-बचाते इंस्पेक्टर की मौत; 12 से ज्यादा घायल

फरीदाबाद में अचानक टूटा झूला (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मेले में एक झूला अचानक टूट गया, जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं, लोगों को बचाने के दौरान एक इंस्पेक्टर रैंक का पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि यह सूरजकुंड मेले में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले सूरजकुंड मेले में एक गेट गिरने से दो लोग घायल हो गए थे। झूला टूटने की इस घटना के बाद मेला प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

बता दें कि सूरजकुंड मेले में हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जिला उपायुक्त, पुलिस कमिश्नर समेत कई आला अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने मौके का मुआयना किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को बैरिकेट कर दिया है और आसपास का मेला ग्राउंड खाली करा दिया गया है ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो सके।

यह भी पढ़ें : स्वामी श्रद्धानन्द के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें : सांसद मनोज तिवारी

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बता दें कि इस दुर्घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले के दौरान हुआ यह हादसा बहुत दुखद है। उन्होंने दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, सीएम ने अधिकारियों को घायलों के समुचित और तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now