कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

LSG का बड़ा फैसला! कप्तानी गई, अब क्या टीम से भी जाएंगे ऋषभ पंत?

IPL 2026 Rishabh Pant News: फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर कप्तानी बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला पंत की सहमति से लिया गया है। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा कि ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार किया।

27 करोड़ खर्च, लेकिन नहीं मिला रिजल्ट! पंत से निराश हुई लखनऊ फ्रेंचाइजी

HIGHLIGHTS

  • कप्तानी छोड़ने के बाद भी नहीं थमी मुश्किलें
  • LSG से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत!
  • ऋषभ पंत की जगह पर मंडराया खतरा
  • कप्तान के तौर पर फ्लॉप रहे ऋषभ पंत
  • लखनऊ सुपर जायंट्स में मची हलचल

IPL 2026 Rishabh Pant News: आईपीएल 2026 की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इन दिनों एक बड़े संकट का सामना कर रही है। टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ऋषभ पंत का भविष्य अब असमंजस के बादलों में घिर चुका है। हाल ही में कप्तानी छोड़ने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि शायद पंत अब बिना किसी दबाव के अपने बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे, लेकिन फ्रेंचाइजी के अंदरूनी गलियारों से निकली खबरें कुछ और ही कहानी बया कर रही हैं।

27 करोड़ का बोझ बने पंत

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत पर एक बड़ा दाव खेला था। उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में अपनी टीम में शामिल किया गया था। फ्रेंचाइजी ने उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई थीं। पंत को न केवल टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, बल्कि उन्हें कप्तानी की कमान भी दी गई थी। पिछले दो सीजन में खेले गए 28 मैचों में ऋषभ पंत के बल्ले से केवल 581 रन निकले दिखे। एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर उनका यह प्रदर्शन निराशाजनक कहा जाएगा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.74 और औसत महज 26.40 रहा, जो कि आधुनिक टी-20 क्रिकेट के हिसाब से काफी कम है, खासकर तब जब आप टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हों।

कप्तान के तौर पर भी फ्लॉप

इस गिरावट का असर टीम की कप्तानी पर भी देखने को मिला है, ऋषभ पंत के नेतृत्व में लखनऊ की टीम कभी भी अपने पूरे संभावनाओं को नहीं भर पाई। 28 मैचों में उनकी कप्तानी में टीम को केवल 10 जीत मिली हैं। जीत प्रतिशत की बात करें तो यह महज 35.71 रहा, जो कि एक प्लेऑफ की दावेदार टीम के लिए काफी खराब है।

विशेष रूप से आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बुरे सपने की तरह रहा है। 14 मैचों की लंबी लीग में टीम सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी और अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई है, लगातार हार और खराब टीम संयोजन के चलते मैनेजमेंट अब बड़े बदलाव करने पर मजबूर हो चुका है।

लेकिन सच कुछ और है

फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर कप्तानी बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला पंत की सहमति से लिया गया है। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा कि ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार किया। ऐसे फैसले आसान नहीं होते। ड्रेसिंग रूम में उनके योगदान के लिए हम आभारी हैं। अब हमारा फोकस टीम को दोबारा मजबूत बनाने पर है।

सूत्रों की मानें तो, LSG प्रबंधन यह मान चुका है कि 27 करोड़ रुपये की इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बाद भी पंत से टीम को वो रिटर्न (ROI) नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। टीम में टॉम मूडी, जस्टिन लैंगर और केन विलियमसन जैसे दिग्गज क्रिकेटिंग दिमाग मौजूद हैं और वे अगले सीजन के लिए एक अधिक संतुलित और मजबूत संयोजन तैयार करना चाहते हैं, जिसमें पंत की मौजूदगी शायद भारी पड़ रही है।

निकोलस पूरन को मिल सकती है राहत

ऋषभ पंत की कुर्सी और जगह दोनों खतरे में हैं, वहीं दूसरी ओर टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी निकोलस पूरन को थोड़ी राहत मिल सकती है। 21 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए पूरन का भले ही मौजूदा सीजन (2026) खास नहीं रहा हो और उन्होंने सिर्फ 234 रन बनाए हों, लेकिन उनका पिछला ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत है। पिछले सीजन में उन्होंने 524 रन बनाए थे, जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी अभी भी उन पर भरोसा जता रही है। लखनऊ मैनेजमेंट पूरन को एक और मौका देने के मूड में नजर आ रहा है।

कौन होगा नया कप्तान?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ऋषभ पंत कप्तानी से हट चुके हैं और शायद टीम से भी जाएं, तो LSG की कमान किसके हाथों में होगी? टीम के पास केन विलियमसन जैसे अनुभवी हैं, लेकिन उनकी उम्र और आधुनिक कप्तानी की मांग को देखते हुए टीम युवा खिलाड़ी को तरजीह दे सकती है। मायंक यादव या फिर किसी नए खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। या फिर, निकोलस पूरन को उपकप्तान से बढ़ाकर पूर्ण कप्तान बनाया जा सकता है, अगर वे अपने फॉर्म में वापसी करते हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now