IPL 2026: मुकुल चौधरी का कमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

मुकुल चौधरी के तूफान ने ईडन गार्डन्स में मचाया धमाका
---Advertisement---

KKR VS LSG, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-15 में गुरुवार (9 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को उसके ही घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हरा दिया। 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम एक समय मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर मैच पलट दिया।

आखिरी ओवर में रोमांच का तड़का

मैच का निर्णायक आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रन बनाने थे। कोलकाता के ‘इम्पैक्ट सब’ वैभव अरोड़ा से यह ओवर डलवाया गया। ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने एक रन लेकर स्ट्राइक मुकुल चौधरी को दी। दूसरी गेंद पर मुकुल ने लंबा छक्का जड़कर टीम का मनोबल बढ़ाया। तीसरी और चौथी गेंद पर रन नहीं आए, जिससे आखिरी दो गेंदों पर 7 रन चाहिए थे। पांचवीं गेंद पर मुकुल ने एक और छक्का लगाकर मैच बराबर कर लिया। आखिरी गेंद पर बाय का सिंगल लेकर उन्होंने लखनऊ को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

मुकुल चौधरी रहे मैच के हीरो

लखनऊ की जीत के असली हीरो मुकुल चौधरी रहे। जब टीम ने सातवां विकेट 128 के स्कोर पर गंवाया था, तब लग रहा था कि कोलकाता मैच आसानी से जीत जाएगी। लेकिन मुकुल ने पारी के 27वें ओवर से आक्रामकता दिखाई। उन्होंने महज 27 गेंदों का सामना कर नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 7 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके निकले।

यह भी पढ़ें : जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

लखनऊ का रनचेज और बीच का ड्रामा

रनचेज के दौरान लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। एडेन मार्करम (22 रन) और मिचेल मार्श (15 रन) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि, वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर लखनऊ को झटका दिया। कप्तान ऋषभ पंत (10 रन) कैमरन ग्रीन की गेंद पर कैच आउट हुए। टीम से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए जा रहे निकोलस पूरन (13 रन) कार्तिक त्यागी का शिकार बने।

‘इम्पैक्ट सब’ आयुश बदोनी ने हालांकि एक छोर से पारी को संभाला और 37 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन की अहम पारी खेली। लेकिन अनुकूल रॉय ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद अब्दुल समद (2 रन) और मोहम्मद शमी (1 रन) भी जल्दी आउट हो गए।

कैसे खेली कोलकाता की पारी?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कोलकाता की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही फिन एलन (9 रन) प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की शानदार साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया। रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि रघुवंशी ने 33 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया।

रिंकू सिंह सिर्फ 4 रन बना सके। लेकिन अंत में कैमरन ग्रीन (24 गेंदों पर 32 रन) और रोवमैन पॉवेल (24 गेंदों पर 39 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की तेजतर्रार अविजित साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

आंकड़ों का खेल

इस जीत के साथ लखनई सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कोलकाता को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से लखनऊ ने 5 और कोलकाता ने सिर्फ 2 मैच अपने नाम किए हैं।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now