पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की थी हत्या, मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सूरजपुर पुलिस ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते अपने दोस्त की थी हत्या करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके अलावा थाना बीटा-दो पुलिस ने लूट करके भाग रहे दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो दोनों घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त ह्रदेश कठेरिया ने बताया है कि गुरुवार को थाना सूरजपुर क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर एक व्यक्ति का लहुलुहान शव पुलिस को मिला था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम संतोष है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उमेश नामक युवक ने संतोष को जमकर शराब पिलाई, तथा उसे 130 मीटर रोड पर ले जाकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस मामले में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस विधि से जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस घटना को उमेश ने अंजाम दिया है। वह सूरजपुर के देवला स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। मृतक और आरोपी दोनों अच्छे दोस्त थे। आरोपी को शक था कि संतोष की उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।

इसके अलावा थाना बीटा-दो पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थाना बीटा-दो के प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश रूकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सुमित और प्रदीप नामक दो बदमाशों के पैर में लगी है। बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त हुई मोटरसाइकिल बरामद की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now