संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। शनिवार को नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोशिएसन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग हुई जिसमे उपस्थित सभी उद्यमियों ने पहलगाँव में घूमने गए निर्दोष शैलानियों की निर्मम हत्या पर सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके उपरांत संस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई । इस अवसर पर एन ई ए अध्यक्ष श्री विपिन मल्हन ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत सरकार की ओर से आतंक के खिलाफ आतंकियों की पनाहगाह पाकिस्तान पर की गई कार्यवाही की सराहना की एवं भारत सरकार को धन्यवाद दिया।
बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी
विपिन मल्हन ने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान को समर्थन देने वाले देश टर्की एवं अजरबैजान के प्रति आक्रोश व्यक्त किया । इस अवसर पर श्री मल्हन ने उपस्थित सभी उद्यमियों को शपथ ग्रहण कराई कि हम सभी भविष्य में टर्की एवं अजरबैजान से अपने व्यापारिक संबंध समाप्त करेंगे एवं इस देशों में पर्यटन को बढ़ावा नहीं देंगे और कभी इन देशों में घूमने नहीं जाएँगे साथ ही अपनी वसीयत में ये लिखेंगे कि अगर हमारी संतान इन देशों से कोई संबंध रखती है या घूमने जाती है तो उनको मिलने वाले सभी हक़ से वंचित माना जाए ।
इस अवसर पर महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, हरीश जुनेजा, मुकेश कक्कड़, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद इरशाद, राजेंद्र जिंदल, कोषाध्यक्ष शरद जैन , संदीप बिरमानी, राजन खुराना, राहुल नैय्यर, आलोक गुप्ता, मयंक गुप्ता, अजय सरीन, मोहम्मद आज़ाद, नीरू शर्मा, योगेश आनंद, अजय अग्रवाल, टोनी सहित भारी संख्या उद्यमी उपस्थित रहे ।


























