दिल्ली: मुस्तफाबाद में इंस्टाग्राम के चक्कर में युवक की जान ली

पुलिस जांच में जुटी

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का आरोपी खुद ही वारदात का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस खूनी संघर्ष का कारण सोशल मीडिया पर ‘फॉलोअर्स’ बढ़ाने और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर चल रही रंजिश है।

कैसे हुई वारदात?

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार/शनिवार की देर रात मुस्तफाबाद के गली नंबर 23 में 2 से 3 हमलावरों ने एक युवक को घेर लिया। आरोपियों ने बिना किसी डर के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना खतरनाक था कि युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें : IPL 2026:पंजाब किंग्स ने CSK के घर पर दोबारा 200+ रन चेज कर रचा इतिहास

अस्पताल पहुंचते ही तोपा मौत का तोपा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल युवक को जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी का माहौल हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक टीम बुलाई

सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक (FSL) टीम को बुलाया। साथ ही, आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है।

डीसीपी ने दी जानकारी, कई टीमें की गईं तैनात

डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं, जो आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। इलाके में डर का माहौल न बने, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।

‘वायरल वीडियो’ ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

इस मामले का सबसे अनोखा और चौंकाने वाला पहलू यह है कि हमलावर ने खुद ही इस खूनी वारदात का वीडियो बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ और इसी को लेकर ऑनलाइन (सोशल मीडिया) पर हुए विवाद ने इस मामूली सी बहस को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। पुलिस अब इस वायरल वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक जल्द पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now