दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन शस्त्र’: 28 जगहों पर एक साथ छापेमारी, 8 गैंगस्टर गिरफ्तार

Delhi News: ऑपरेशन का नेतृत्व नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट सीपी विजय सिंह ने किया, जबकि तीनों जिलों के डीसीपी की निगरानी में 24 विशेष टीमों का गठन किया गया था। कुल 430 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में एक साथ दबिश देकर यह कार्रवाई अंजाम दी।

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: संगठित अपराध पर कसा शिकंजा
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली-एनसीआर में बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत अपराधियों पर शिकंजा
  • 430 पुलिसकर्मी, 24 टीमें और 28 लोकेशन—दिल्ली पुलिस का मेगा ऑपरेशन शस्त्र
  • गैंगस्टरों पर टूटा दिल्ली पुलिस का कहर, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
  • महोबा गैंग का भंडाफोड़: दिल्ली में चोरी की वारदातों का खुलासा
  • कुख्यात अपराधी अमित मान गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत व्यापक अभियान चलाया। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक साथ 28 स्थानों पर छापेमारी कर कई कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया।ऑपरेशन का नेतृत्व नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट सीपी विजय सिंह ने किया, जबकि तीनों जिलों के डीसीपी की निगरानी में 24 विशेष टीमों का गठन किया गया था। कुल 430 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में एक साथ दबिश देकर यह कार्रवाई अंजाम दी।

94 संदिग्ध हिरासत में, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 94 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें से 8 गैंगस्टर और 6 अन्य आरोपियों को विभिन्न आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसमें 6 पिस्टल, 4 देशी कट्टे, 52 कारतूस, 12 मोबाइल फोन और 2 चाकू शामिल हैं।

महोबा गैंग का भंडाफोड़

पुलिस ने एक सक्रिय महोबा गैंग का भी खुलासा किया है, जो मध्य प्रदेश से आकर दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस गैंग से 12 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

कुख्यात अपराधी अमित मान गिरफ्तार

कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अमित मान को भी गिरफ्तार किया गया है, जो अपना अलग आपराधिक गिरोह चला रहा था। उसके कब्जे से 4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि राजधानी में संगठित अपराध और गैंग गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment