कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली: गोकुलपुरी में चार मंजिला इमारत में भीषण आग,फंसे लोगों ने उठाया खतरनाक कदम

गोकुलपुरी की 4 मंजिला बिल्डिंग में दहशत

Delhi News: दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में देर रात एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। धुएं से दम घुटने और आग के भय से बचने के लिए पहली मंजिल पर फंसी तीन महिलाओं और एक 2 साल के मासूम ने खतरनाक फैसला लेते हुए बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अलग-अलग मंजिलों से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी गाड़ियों में लगी आग

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2:30 बजे की है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत 11 फायर टेंडर को मौके पर रवाना किया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़े दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में पकड़ी गई। आग का घातक धुआं तेजी से लिफ्ट और सीढ़ियों से होते हुए ऊपर की मंजिलों तक फैल गया, जिससे ऊपर रहने वाले लोग बुरी तरह फंस गए।

मासूम को लेकर नीचे छलांग लगाने वालों में 3 महिलाएं

दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही पहली मंजिल पर फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए नीचे छलांग लगा दी। शुरुआत में दो महिलाओं के कूदने की जानकारी थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि कुल 4 लोगों ने छलांग लगाई है। इनमें निखत (22), रशीदा (50), सोनी (25) और 2 साल का बच्चा आसिफ शामिल हैं। सभी को तुरंत इलाज के लिए जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

दमकल विभाग ने दिखाई सूझबूझ, 8 लोगों को बनाया रेस्क्यू

इस दौरान दमकल कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दमकलकर्मियों ने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सबसे चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू चौथी मंजिल से किया गया, जहां से एक बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा गया। रेस्क्यू किए गए 8 लोगों में सुवेद (12), दूवेद (10), आरिफा (28) और फराह (14) शामिल हैं।

एक घंटे के अंदर काबू की आग

दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे के संघर्ष के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। अधिकारियों का कहना है कि छलांग लगाने वालों और रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, इलाके में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के असल कारणों की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now