दिल्ली: जुए के कर्ज ने बनाया हैवान, पत्नी व 3 बेटियों की हत्या, गिरफ्तार

परिवार की हत्या कर पुलिस की गिरफ्त में (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक दिल दहला देने वाले चार हत्याकांड के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृत महिला के फरार पति को राजस्थान के किशनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन दिनों से अलग-अलग राज्यों में छिपता फिर रहा था, लेकिन पुलिस की तकनीकी निगरानी और मेहनत ने उसे न बचने दिया।

क्या थी पूरी वारदात?

मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को चंदन पार्क, सिरसपुर इलाके के एक घर से हत्या की सूचना मिली। समयपुर बादली थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे के मकान के अंदर 30 वर्षीय अनीता और उसकी तीन मासूम बेटियों के शव पड़े मिले। पुलिस को देखने वाला मंजर था कि चारों की निर्ममता से गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना के बाद महिला का पति मुंचुन केवट, जो आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था, घर से गायब मिला। पुलिस को तत्काल उसी पर शक हुआ और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

कई राज्यों में चली पुलिस की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई टीमों को लगाया। पुलिस ने 800 से ज्यादा सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली और फेस रिकग्निशन सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें बिहार, तमिलनाडु और राजस्थान तक भेजी गईं। लगातार 72 घंटे की छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को राजस्थान के किशनगढ़ से दबोच लिया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म, जुए की लत बनी वजह

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ खेलने की लत थी, जिसके चलते उसने काफी पैसा सट्टेबाजी में गंवा दिया था। हाल ही में उसने अपने ससुराल से 2 लाख रुपये उधार लिए थे, जो वह भी जुए में हार गया। भारी कर्ज और पैसों को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे।

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रविवार को मचाई तहलका

पुलिस के अनुसार, कर्ज देने वाले एक व्यक्ति से विवाद के बाद वह गुस्से में आ गया और हत्या की नीयत थाम ली। आरोपी ने 23 फरवरी को मंडी से 90 रुपये का चाकू खरीदकर घर में छिपा दिया। 25 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे जब पत्नी और बच्चे सो रहे थे, तब उसने पहले पत्नी का गला काटा। इस दौरान जब उसकी बड़ी बेटी जाग गई, तो उसने उसे भी मार डाला और इसके बाद बाकी दो बेटियों की भी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने आत्महत्या करने की सोची लेकिन फिर वह डर के मारे भाग गया।

हत्या के बाद ऐसे छिपता रहा

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी दिल्ली से भागकर अजमेर पहुंच गया। वहां वह मंडी में ही सोता रहा और ठेलों से सस्ता खाना खाकर अपना गुजारा करता रहा। वह बिहार का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज रह चुका है। वह अलग-अलग शहरों में मजदूरी करता आया था।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार (चाकू) को बरामद करने और मामले के बाकी पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग यूनिट्स के समन्वय और तकनीक की मदद से आरोपी को जल्द पकड़ने में कामयाबी मिली है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now