कांग्रेस के राहुल गांधी की तीन दिवसीय रैली आज से शुरू

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बढता चढ़ता जा रहा है और जहां एक तरफ पार्टियां अपनी तरफ से चुनावी वादों की घोषणाएं कर रही हैं, वहीं नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी जारी है। इसके अलावा पार्टियां लगातार जनसभाएं कर लोगों को अपनी तरफ करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं, जिसमें पार्टियों के स्टार प्रचारक भी साथ दे रहे हैं।

बता दे कि पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन में एक्स एमएलए मुकेश शर्मा, उत्तर प्रदेश बिहार विकास समिति के अध्यक्ष अवेधश तिवारी, मोनू, अनिल मेहता, राजू, सरदार जसविदर सिंह, नूर खान और हेनरी जॉर्ज रिकू कालिया कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज से चुनावी मैदान में

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज से फिर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। राहुल लगातार तीन दिनों तक तीन रैली करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी 13 जनवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रैली कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में राहुल की रैली, पब्लिक मीटिंग, रोड शो हो सकते हैं, इसके अलावा प्रियंका गांधी के भी कई प्रोग्राम की प्लानिंग की जा रही है।

आज से होंगी राहुल गांधी की रैलियां

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार से लगातार तीन दिन 22, 23 और 24 जनवरी को दिल्ली में जनसभाओं को संबोधित करंगे। उन्होंने बताया कि राहुल सदर बाजार विधानसभा के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नजदीक 22 जनवरी को शाम 5 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 23 जनवरी को शाम 5 बजे मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में और 24 जनवरी शाम 5 बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे।

 

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now