बरेली: सुलह की पंचायत बनी मौत का अखाड़ा!

मौके पर पहुंचे एडीजी और एसपी (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


UP News : इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में एक पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत एक खूनी अखाड़े में तब्दील हो गई। पत्नी से रिश्तों को सुलझाने आए दामाद ने अचानक अंधाधुंध चाकूबाजी शुरू कर दी, जिसमें सास और साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पूरे इलाके में इस दोहरे हत्याकांड से दहशत का माहौल है।

पंचायत के दौरान बरपी त्रासदी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दामाद अफसर खान और उसकी 24 वर्षीय पत्नी सायमा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद का समाधान निकालने के लिए दोनों पक्षों के बीच गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत की बैठक चल ही रही थी कि तभी अफसर खान अचानक अपनी जेब से चाकू निकाल लाया और उसने हंगामा मचा दिया।

किसी को नहीं मिला संभलने का मौका

आरोपी ने सबसे पहले अपनी सास आसमा (45) और साले आदिल (19) पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना इतनी तेजी से घटी कि मौके पर मौजूद लोग संभल नहीं पाए। जब आरोपी की पत्नी सायमा बीच-बचाव करने आई, तो उसने अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आसमा और आदिल को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज

पुलिस का एक्शन और जांच

घटना की सूचना पर ADG बरेली जोन रमित शर्मा, SSP अनुराग आर्य और SP सिटी मानुष पारिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की DVR पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है, जिससे पूरी घटना का सच सामने आएगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया, “पहले भी दो बार सुलह हो चुकी थी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ था। तीसरी बार पंचायत में बैठक के दौरान आरोपी ने हमला कर दिया।” पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। फील्ड यूनिट घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now