75th republic day: नोएडा में 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा में 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महोदय संजय कुमार खत्री (आईएएस) ACEO नोएडा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, साथ ही हमारे मुख्य वक्ता डोमेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र )की गरिमामयी उपस्थिति रही| इस पावन अवसर पर अतिथि महोदय संजय कुमार खत्री (आईएएस) ने कहा कि भारत का विकसित संकल्प लेकर भारत देश को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालयप्रबंध समिति के गणमान्य सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि महोदय डोमेश्वर साहू ने कहा–विद्याभारती का लक्ष्य हमें तय करके भारत देश का विकास करना है, भारत को सामाजिक रूप से और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना होगा। विज्ञानस्तर पर HUMAN EXPLORATION IN ROBOTICSNASA छात्र ओमको अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। शारीरिक कार्यक्रम में सामूहिक योग प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामूहिक राजस्थानी लोक नृत्य एवं विद्यालय की छात्रा लावण्या ने हिंदी में एवं अँग्रेजी में नमिता ने गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर अपने कुछ विचार प्रस्तुत किए।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने आर्चरी, कराटे, बास्केटबॉल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं उन्हें अतिथि महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संस्कार केंद्र से भैया/बहिनों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, बहिन वैष्णवी ने एकल गीत प्रस्तुत किए| कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में विशोक (प्रदेश निरीक्षक) सुनेत्री चौहान, मणि मित्तल एवं रेणु जी एवं मदन (अंग्रेजी संभाषण व्यवस्थापक, सोमगिरि गोस्वामी (प्रधानाचार्य), रजनीश (प्रबंधक), रमन चावला (उपाध्यक्ष), उदय वीर, मनोज, जेके चुघ के मयंक आदि की भी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का आभार विद्यालय के अध्यक्ष सुशील कुमार ने किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now