वाईएसएस फाउंडेशन ने किया विश्व जल दिवस पर जागरूकता अभियान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। विश्व जल दिवस के अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 94, नोएडा छठ घाट पर भव्य नदी स्वच्छता, सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में सैकड़ों युवाओं, कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया और जल संरक्षण का संदेश दिया।

इस स्वच्छता अभियान के तहत घाट पर फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित कर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में संस्था ने जनमानस से जल संरक्षण की अपील की और जल की महत्ता पर जोर दिया।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) के सहयोग से आयोजित इस अभियान में कॉरपोरेट वालंटियर्स, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। नोएडा ऑथोरिटी स्वास्थ विभाग से इंदु प्रकाश जी ने कहा की वाईएसएस फाउंडेशन, अब तक 200 से अधिक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चला चुका है, जिसमें युवा शक्ति संस्था के सदस्य, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा “जल संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि सतत प्रयास की आवश्यकता है। हमारी नदियाँ हमारा जीवन हैं, और हमें मिलकर इन्हें स्वच्छ एवं संरक्षित रखना होगा।”

इस मौके पर उपस्थित युवाओं और कार्यकर्ताओं ने “जल है तो कल है”, “स्वच्छ यमुना मिशन” “स्वच्छ नदी, सुरक्षित भविष्य” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। संस्था द्वारा इस अभियान को निरंतर कई वर्षों से जारी रखने की योजना है, जिससे समाज में जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जागरूकता लाई जा सके।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now