यमुना जन्मोत्सव में वाईएसएस फाउंडेशन को यमुना काउंसिल परिवार ने किया सम्मानित

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। सुर यमुना घाट पर आयोजित यमुना जन्मोत्सव कार्यक्रम में वाईएसएस फाउंडेशन को यमुना नदी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यमुना जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजक कपिल गर्ग ने कहा कि युवाओं का पर्यावरण के प्रति जागरूक होना देश की विकासशीलता और अखंडता का प्रतीक है। वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत 200 से अधिक अभियानों का संचालन किया गया है, जो सराहनीय है और जिससे अन्य युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यमुना दिल्ली की जीवनरेखा है और जल्द ही अपने अस्तित्व में लौटेगी। उन्होंने इस अभियान में योगदान देने वाले सभी संस्थाओं और स्वयंसेवकों की सराहना की।

वाईएसएस फाउंडेशन ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी यमुना नदी को स्वच्छ और संरक्षित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। सचिन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद दुबे, अजय चौहान, समर्थ, आकाश, स्वास्तिक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now