नोएडा में चोरी का ऑटो व अवैध हथियार बरामद

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का ऑटो और अवैध देशी तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बन्टी पुत्र सुमित दास के रूप में हुई है।

बरौला टी-प्वाइंट के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक रविवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर बरौला टी-प्वाइंट जाने वाली सर्विस रोड के पास से आरोपी बन्टी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक ऑटो बरामद किया गया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 HT 3350 है। पुलिस के अनुसार यह ऑटो चोरी के मामले से संबंधित है। इस संबंध में मु0अ0सं0 0416/2024, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

अवैध तमंचा और कारतूस भी मिला

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ बरामदगी और संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थाना सेक्टर-49 पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के ऑटो व अवैध हथियार की बरामदगी की गई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now