शाहजहांपुर: लेखपाल ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान, CCTV में कैद हुआ दृश्य

CCTV फुटेज ने किया दिल दहलाने वाला खुलासा (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लेखपाल ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह व्यक्ति ट्रेन का इंतजार करता है और जैसे ही ट्रेन नजदीक आती है, वह अचानक पटरी पर लेट जाता है।

घटना कहां और कैसे घटी?

घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के लालपुर स्थित इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे फाटक बंद होने के दौरान काफी लोग क्रॉसिंग के दोनों तरफ खड़े ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अमरदीप सक्सेना नाम का व्यक्ति, जो पेशे से लेखपाल है, फाटक के आगे रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया।

CCTV में दिखा दिल दहलाने वाला दृश्य

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अमरदीप कुछ देर ट्रैक के पास खड़ा होकर ट्रेन के आने का इंतजार करता रहा। जैसे ही ट्रेन करीब पहुंची, उसने अचानक पटरी पर लेट जाने का काम किया। वहां मौजूद लोगों को जब तक कुछ समझ आया और वे उसे रोकने की कोशिश करते, तब तक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर चुकी थी और वह उसकी चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में पुलिस और गोगी गैंग के बीच एनकाउंटर,शार्प शूटर गिरफ्तार

इंसानी दर्द से रब भी रो दे…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की जबरदस्त टक्कर से शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और धड़ करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा। यह खौफनाक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कौन था मृतक?

मृतक की पहचान अमरदीप सक्सेना के रूप में हुई है। वह तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन ब्लॉक में लेखपाल के पद पर तैनात था। वह शहर के बिजलीपुरा मोहल्ले में रहता था।

यह भी पढ़ें : नोएडा पुलिस ने ‘सोलर स्पाइडर’ का किया भंडाफोड़

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। जांच के बाद ही इस आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now