Tuesday, July 15, 2025
spot_img
Homeक्राईम खबरेपुलिस ने मोबाइल लुटेरों को मुठभेड़ में किया लंगड़ा

पुलिस ने मोबाइल लुटेरों को मुठभेड़ में किया लंगड़ा

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच नोएडा में मुठभेड़ हुई और इसके बाद थाना बीटा 2 पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि भाग रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गये पांच मोबाइल फोन, 1 तमन्चा, 3 जिन्दा कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा एनआरआई कट गन्दे नाले के पास गुरुवार की अल सुबह चेकिंग किया जा रहा था और इसी दौरान बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया गया और बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया किया और पुलिस को आता देख बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी।

वहीं, पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई तो बदमाश शुहेब गोली लगने से घायल गया। शुहेब सराय झांझर थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर का निवासी है। वहीं, शुहेब के साथी फजल को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो कि राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन लूटने / छीनने की घटना को अन्जाम देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments