कथा वाचिका कनक लता कनक ने ज्योतिर स्तंभ कब कैसे प्रकट हुआ में बताया

संदिप कुमार गर्ग


सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में सोमवार को शांभवी महामुद्रा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण किया। कथा वाचिका कनक लता कनक ने शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों को सरल और भावपूर्ण तरीके से श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किया।

कथा के दौरान कथा वाचिका ने ज्योति स्तंभ के प्रकट होने की कथा सुनाते हुए बताया कि एक समय ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर भगवान शंकर को ज्योति स्वरूप में प्रकट होना पड़ा। कथा में बताया गया कि भगवान शिव का यह ज्योति स्वरूप अनंत और दिव्य था, जिसका आदि और अंत जानना ब्रह्मा और विष्णु के लिए भी संभव नहीं था।

कनक लता कनक ने श्रद्धालुओं को यह भी बताया कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने पहली बार ज्योति स्वरूप भगवान शिव की पूजा किस प्रकार की। उन्होंने भगवान शिव की आराधना, शिव तत्व और सनातन परंपरा में शिव पूजा के महत्व को विस्तार से समझाया।

कथा के दौरान त्रयोदशी व्रत के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं को बताया गया कि भगवान शिव की आराधना में व्रत, पूजा और भक्ति का विशेष महत्व है। कथा के धार्मिक प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से भर दिया।

इस अवसर पर डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष श्री एनपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, ओमवीर अवाना, कुलदीप चौहान, देवेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, अतुल त्यागी, मनीष जैन, संस्था के संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, जेएम गुप्ता, अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, राज कुमार अग्रवाल, रवि पोरवाल, डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, नवीन पोरवाल, संदीप पोरवाल, लवकेश गोयल, अनिल गोयल, मयंक पोरवाल, हर्ष रावत, यश गुप्ता, अनिकेत मिश्रा, विनय गुप्ता, शशि गुप्ता, आशा गुप्ता, रूवी गुप्ता, सीमा गोयल, नीलम पोरवाल, नीलम गर्ग, ज्योति पोरवाल, माधुरी पोरवाल, मोहिनी पोरवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और भाइयों ने श्री शिव महापुराण की अमृत कथा का श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति में सहभागिता करते हुए कथा का आनंद लिया और धार्मिक वातावरण में आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now