‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ केवल बच्चों के प्रतिभा मंच भर नहीं है, बल्कि यह उन माताओं की निस्वार्थ ममता और अटूट समर्थन का उत्सव भी है जो अपने बच्चों के सपनों को उड़ान देने में सबसे बड़ी ताकत बनती हैं। सोशल मीडिया पर इन छोटे-छोटे डांसिंग स्टार्स के परफॉर्मेंस को लाखों लोग देख और पसंद कर रहे हैं, यह साबित करते हुए कि दिल जीतने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। उतराखंड के रामनगर से आए सेंसेशनल सोमांश डंगवाल के लिए भारत के सबसे बड़े डांसिंग मंच तक का सफर उसकी मां की हिम्मत और बिना शर्त प्यार की बदौलत ही मुमकिन हो पाया है।

सेंसेशनल सोमांश के लिए उसकी मां कंचन डंगवाल सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी हैं। वह कहती हैं,”मैं कभी भी घर से बाहर निकलने से डरती थी। रामनगर जैसे छोटे शहर में तो सूर्यास्त के बाद बाहर जाना भी असुरक्षित लगता था। लेकिन अपने बेटे के सपने के लिए मैंने सारे डर पीछे छोड़ दिए, अपना शहर छोड़ा और मुंबई जैसे बड़े शहर में आ गई। एक मां अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। आज मुझे गर्व है कि सोमांश ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ जैसे बड़े मंच पर नजर आएगा। मुझे उसके टैलेंट पर पूरा भरोसा है और मैं हमेशा उसके साथ हूं।”

India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान

सोमांश इस बात को लेकर भावुक हो गया और उसने कहा, “मुझे खुद को बहुत भाग्यशाली लगता है कि मेरी मम्मी हमेशा मेरे साथ हैं। मुझे पता है कि उनके लिए घर छोड़कर एक नए शहर में आना आसान नहीं था। लेकिन वह ये सब मेरे लिए कर रही हैं, और उनका प्यार ही मुझे हर दिन अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है ताकि मैं उन्हें गर्व महसूस करा सकूं।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now