संध्या समय न्यूज
दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राजधानी दिल्ली अब देश की पहली ऐसी राजधानी बन गई है, जिसके पास पूरी तरह से चालू ‘रिंग मेट्रो’ नेटवर्क है। ने रविवार को दिल्ली मेट्रो के नए हिस्सों का उद्घाटन कर इस ऐतिहासिक परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।
जाने क्या है खासियत?
प्रधानमंत्री ने पिंक लाइन के 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर हिस्से का उद्घाटन किया। इस नए हिस्से के शुरू होने से पिंक लाइन का सर्कुलर अलाइनमेंट (गोलाकार संरचना) पूरा हो गया है, जिससे यह देश का पहला ऑपरेशनल रिंग मेट्रो नेटवर्क बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने मैजेंटा लाइन के 9.9 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क एक्सटेंशन का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो प्रोजेक्ट के फेज V(A) के तहत तीन नए कॉरिडोर की नींव भी रखी।
बढ़ी कनेक्टिविटी, नए स्टेशन
मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन में कुल नौ एलिवेटेड स्टेशन हैं, जो नॉर्थ और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे। इन स्टेशनों में मजलिस पार्क, बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं। वहीं, मैजेंटा लाइन का नया एक्सटेंशन मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर बादली मोड़ और भलस्वा जैसे इलाकों को जोड़ेगा। इस हिस्से पर कुल सात स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के कुछ हिस्से लगभग 28.36 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचते हैं, जिससे यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे ऊंचे एलिवेटेड सेक्शन में से एक बन गया है। इसके जुड़ने से मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 49 किलोमीटर हो जाएगी।
तकनीकी विशेषताएं
नए पिंक लाइन कॉरिडोर में जरूरी बुनियादी ढांचागत तत्वों का ध्यान रखा गया है। इसमें यमुना नदी पर एक नया पुल और एक डबल-डेकर वायडक्ट शामिल है, जो मेट्रो लाइन और रोड फ्लाईओवर दोनों को ले जाने की क्षमता रखता है।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फाल्गुनी पाठक ने कही ये बड़ी बात
‘महिला शक्ति’ का किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी में विकास हो रहा है। चाहे राजनीति का क्षेत्र हो, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा, भारत की महिला शक्ति हर क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है।” उन्होंने देश की महिलाओं को बधाई देते हुए देश के विकास में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।























