टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फाल्गुनी पाठक ने कही ये बड़ी बात

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाल्गुनी पाठक (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (8 मार्च) टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े आयोजन को और शानदार बनाने के लिए मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक और सुखबीर सिंह अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोह लेंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली इस परफॉर्मेंस को लेकर फाल्गुनी पाठक काफी एक्साइटेड हैं।

‘मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं’

एएनआई से बात करते हुए फाल्गुनी पाठक ने अपनी एक्साइटमेंट का जाहिर करते हुए कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के लिए इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का यह मेरा पहला एक्सपीरियंस होगा। मैं बहुत, बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। कल दुनिया भर से फैंस होंगे। मैं भी उनमें से एक हूं। मैं कल के मैच का मजा लूंगी। मुझे यकीन है, भगवान ने चाहा तो भारत यानी हम जीतेंगे।”

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल विवाद पर सियासत तेज

सुखबीर सिंह भी होंगे शामिल

फाल्गुनी पाठक के अलावा, पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह भी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि मैंने कभी क्रिकेट दर्शकों के लिए परफॉर्म नहीं किया है। यह परफॉर्मेंस बहुत खास होगी…”

कौन हैं फाल्गुनी पाठक?

फाल्गुनी पाठक म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना और मशहूर नाम हैं, जो 1987 से लगातार सक्रिय हैं। वह खासतौर पर गुजराती लोक संगीत से प्रेरित अपने फोक और पॉप गानों के लिए जानी जाती हैं। देशभर में उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है और नवरात्रि के दौरान उनके लाइव परफॉर्मेंस का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उनका गाना ‘लंदन के लिंबड़ी’ रिलीज हुआ था, जो मेहुल सुरती के साथ उनके कोलैबोरेशन का परिणाम है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now