संध्या समय न्यूज संवाददाता
पुष्कर/अजमेर। धार्मिक नगरी तीर्थराज पुष्कर में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का भूमि पूजन का आयोजन रविवार को किया जाएगा ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित मिश्रा की कथा आगामी माह 5जुलाई से11 जुलाई तक नगर के पुष्कर मेला मैदान में ब्रह्माशिव पुराण पर कथा होगी । जिसकी तैयारियाँ ज़ोरों से चल रही हैं । रविवार की सुबह भूमि पूजन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन व्यवस्था वितरण का कार्यक्रम होगा ।
मेला मैदान में प्रातः 9:00 बजे से भूमि पूजन अनुष्ठान होगा । बताया गया है कि कथा के मुख्य मुख्य यजमान श्रीमति चन्दकांता-कैलाश खण्डेलवाल श्रीमति मोनिका-राकेश खण्डेलवाल श्रीमति कीर्ति-अमित कुमार खण्डेलवाल एवं खण्डेलवाल परिवार है । खण्डेलवाल परिवार द्वारा ब्रह्माशिव पुराण कथा में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है बताया जाता है कि कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुँचने की संभावना है । जिसको देखते हुए आयोजक समिति ने नगर की होटल, सराय, मंदिर , मठ आदि स्थानों को बुक किया ।
खण्डेलवाल परिवार रहेगा मुख्य यजमान
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा पुष्कर के मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती चन्दकांता-कैलाश खण्डेलवाल, श्रीमती मोनिका-राकेश खण्डेलवाल, श्रीमती कीर्ति-अमित कुमार खण्डेलवाल एवं खण्डेलवाल परिवार शामिल हैं।
खण्डेलवाल परिवार ने ब्रह्माशिव पुराण कथा के आयोजन में आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है। आयोजन समिति की ओर से कथा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार लाखों श्रद्धालु पुष्कर पहुंच सकते हैं, जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजक समिति ने नगर की होटल, सराय, मंदिर और मठों में भी व्यवस्थाएं एवं बुकिंग शुरू कर दी हैं। कथा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
तीर्थराज पुष्कर में होने वाली इस भव्य ब्रह्माशिव पुराण कथा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। भूमि पूजन के साथ ही कथा आयोजन की तैयारियां औपचारिक रूप से और तेज हो जाएंगी।



























