Rajasthan Congress: पायलट को जल्द ही अहम नई जिम्मेदारी देकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में उतारा जा सकता है

संध्या समय न्यूज संवाददाता


जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे से दिल्ली लौटने के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के बीच चली आ रही खींचतान भी सुलह के रास्ते पर बढ़ती नजर आ रही है। गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की तीनों मांगें तो मानने से सार्वजनिक रूप से इनकार कर दिया है, लेकिन पायलट को पार्टी में जिम्मेदारी और कोई पद देने पर एतराज नहीं किया है।

मुख्यमंत्री गहलोत भी जानते हैं कि अबकी बार कांग्रेस सरकार रिपीट होने के चांस बन रहे हैं, क्योंकि भाजपा में भी खींचतान है। मुख्यमंत्री का चेहरा भी साफ़ नहीं है। भाजपा बनाम अशोक गहलोत चुनाव राजस्थान में होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में पायलट की नाराजगी मोल लेकर युवाओं और गुर्जर वोट बैंक का नुकसान नहीं उठाया जाना चाहिए। हालाँकि देखा जाए तो वर्तमान स्थिति में अशोक गहलोत का पलड़ा भारी है । कांग्रेस हाईकमान के पास भी गहलोत का पलड़ा भारी देखते हुए पार्टी की मजबूरी बनी हुई है । जिसकी वजह से गहलोत की बातों को ठुकरा नहीं जा सकता है ।

सचिन पायलट भी एक दिन जयपुर में रुकने के बाद वापस दिल्ली लौट गए हैं। अब पायलट की जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात होने की संभावना है। जैसे ही पायलट को ज़िम्मेदारी दी जाएगी, राहुल गांधी के साथ मुलाकात की उनकी तस्वीर भी सामने आ सकती है। सूत्र बताते हैं कि पायलट को नई जिम्मेदारी देने के साथ ही संगठन में व्यापक फेरबदल किया जाएगा। अपुष्ट खबरें मंत्रिमंडल में फेरबदल की ओर भी इशारा कर रही हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहा विवाद समाप्त कराने में खुद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जुट गए हैं। एआईसीसी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बीच इस मसले को लेकर बातचीत हो चुकी है, जिसका संदेश मुख्यमंत्री गहलोत को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दे दिया है। सूत्रों के अनुसार यदि पायलट को ज़िम्मेदारी सौंपी जाती हैं । तो वैसे भी कांग्रेस पार्टी के सामने दोनों को ही लेकर मजबूरी ज़्यादा है । हालाँकि हाईकमान ने दोनों को अपनी एस्टेट मान चुकी है ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now