संदिप कुमार गर्ग
सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में कथा वाचिका कनक लता कनक ने श्रद्धालुओं को नारद मोह, भगवान विष्णु को दिए गए श्राप और माता सती के परित्याग से जुड़ी आध्यात्मिक कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा का शुभारंभ गौरी पूजन से हुआ।
कथा वाचिका कनक लता कनक ने नारद मोह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार नारद जी की मति भ्रमित हुई और उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि मोह और अहंकार के कारण किस प्रकार व्यक्ति की बुद्धि प्रभावित हो सकती है।
इसके साथ ही उन्होंने भगवान शिव और माता सती से जुड़े प्रसंग का भी वर्णन किया। कथा में बताया गया कि किन परिस्थितियों में भगवान शिव ने माता सती का परित्याग किया और इसके बाद वे दीर्घकाल तक तपस्या में लीन हो गए। इन प्रसंगों को सुनकर कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालु आध्यात्मिक भाव से अभिभूत हो गए।
गणेश पूजन कर लिया आशीर्वाद
श्री शिव महापुराण कथा के दौरान फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता, गौरव गुप्ता, चित्रांश पोरवाल और सत्यनारायण गोयल ने भगवान गणेश का पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े लोगों को भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग एवं जे.एम. गुप्ता, अध्यक्ष सुधीर पोरवाल, सरस्वती शिशु मंडल के अध्यक्ष सत्य नारायण महावर, महासचिव गोपाल सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष प्रयाग दत्त जी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा नेता ओम प्रकाश गुड्डू शाहदरा, राजेन्द्र पोरवाल शाहदरा, मनोज गुप्ता एडवोकेट, मनोज गुप्ता, लवकेश गोयल, डॉ. शैलेंद्र पोरवाल, नवीन पोरवाल, संदीप पोरवाल, संजय पोरवाल और मयंक पोरवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
बड़ी संख्या में माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं ने सुनी अमृत कथा
श्री शिव महापुराण कथा में अनीता गोयल, सीमा गोयल, रूवी गुप्ता, सुनीता पोरवाल, नीलम पोरवाल, नेहा पोरवाल, ज्योति पोरवाल, माधुरी पोरवाल, सुमन पोरवाल, वर्षा पोरवाल, मोहिनी पोरवाल और सोना चौधरी सहित बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और भाइयों ने कथा का श्रवण किया।
कथा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का स्मरण करते हुए श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


























