दिल्ली के आजादपुर में रहस्यमयी मौत! फ्लाईओवर के नीचे मिला शव

पुलिस जुटी जांच में (फाइल फोटो)

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाला और रहस्यमयी मामला सामने आया है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के व्यस्त आजादपुर इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह मामला इसलिए भी अजीब है क्योंकि मृतक की नाक से खून बह रहा था, लेकिन उसके शरीर पर किसी तरह की कोई बाहरी चोट या खरोंच तक नहीं थी।

घटना का सारा राज

बता दें कि जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम करीब 4:50 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि आजादपुर फ्लाईओवर के नीचे स्थित फुटपाथ पर एक व्यक्ति काफी देर से बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शख्स का मुआयना किया तो उसकी हालत गंभीर थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उसकी नाक से खून रिस रहा था, लेकिन शरीर पर मारपीट या संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने तुरंत उसे पास के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राम कपूर का बड़ा फैसला

पुलिस जुटी जांच में

बता दें कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई भी पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस अब शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और कैमरों की सीसीटीवी फुटेज जांच रही है।

सवाल खड़े कर रहा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बिना किसी बाहरी चोट के नाक से खून आना मौत का कारण बनकर एक बड़ी पहेली बन गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ही यह साफ करेगी कि मौत दिल का दौरा, किसी जहरीले पदार्थ के सेवन या फिर किसी अन्य आंतरिक कारण से हुई है। अभी पुलिस ने आरपीआर (रिपोर्ट डायरी) में शव मिलने की सूचना दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now