Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 घायल

संध्या समय संवाददाता


मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावाला ओवरब्रिज पर एक एक्सीडेंट के बाद एक तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए है। केमिकल से भरा ये टैंकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया और सड़क पर खतरनाक केमिकल फैल गया और जिससे आग पकड़ ली। पुणे ग्रामीण पुलिस ने कहा कि एक्सप्रेसवे के केवल एक हिस्से का उपयोग किए जाने से ट्रैफिक में बाधा आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे से मुंबई की ओर जा रहे इस केमिकल से भरे टैंकर में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आग लगने से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आग इतनी भीषण थी कि पूरा टैंकर जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही जलते हुए टैंकर का कुछ हिस्सा पुल से गिर गया। जिसमें बच्चों के साथ बाइक से जा रही एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने कहा कि भीषण हादसे में टैंकर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल महिला के बच्चों के भी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

ट्रैफिक और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, इस भीषण हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। सुरक्षा और राहत कार्यों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल एक्सप्रेसवे के केवल एक ही हिस्से का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।

प्रशासन द्वारा घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू रूप से चालू करने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now