14 दिसंबर को प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण निस्तारण किए जाने हेतु बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण के अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने हेतु बैठक का किया आयोजन। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर ऋचा उपाध्याय की अध्यक्षता में आज बैंक पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण मामलों को अधिक से अधिक से चिन्हित करने तथा चिन्हित मामलों में पक्षकारों को नोटिस आदि भिजवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ साथ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपने-अपने बैंक शाखाओं पर बैनर, पोस्टर, स्टीकर आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में ऋचा उपाध्याय, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदु जायसवाल जिला अग्रणी प्रबंधक, पंकज त्रिपाठी केनरा बैंक, अमित रंजन पंजाब नेशनल बैंक, शंकर सांवन इंडियन बैंक, राजन इंडियन ओवरसीज बैंक, संतोष कुमार सिंह पंजाब नेशनल बैंक, मनोज कुमार स्टेट बैंक आफ इंडिया, स्वाति बिष्ट एसबीआई, अश्वनी भारद्वाज, आईडीबाईआई बैंक, सुशील कुमार, यूनियन बैंक आफ इंडिया, रवि मिलक पंजाब एण्ड सिध बैंक, राजा राम राय बैंक आफ महाराष्ट्रा व अन्य उपस्थित हुयेे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now