मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने वाले गैंग गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। क्विक रिस्पांस टीम (सीआरटी) और थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में टावर से कीमती उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 10 आरआरयू बरामद किए गए है जिसके बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने बताया कि सीआरटी व थाना बिसरख पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल टावरों से रेडियो रिसीवर यूनिट, बैटरी और अन्य सामान को चोरी करने वाले चार आरोपियों मोहम्मद आजाद, आकाश कुमार, रिहान और जहीरुद्दीन को भगत मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये लोग राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर टावर से रेडियो रिसीवर यूनिट, बैटरी व अन्य कीमती उपकरण चोरी करते हैं। नोएडा में मोबाइल टावर से चोरी के सामान को गिरोह दिल्ली में बेचता है। गैंग दिन के समय टावर को चिन्हित कर लेते हैं और रात में टावर से कीमती उपकरणों को चुरा लेते हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद शातिर सामान को गाड़ी में रखकर फरार हो जाते हैं।

चोरी के सामानों को दिल्ली में बेचा जाता है। आरोपियों से जानकारी जुटाकर रेडियो रिसीवर यूनिट, बैटरी और अन्य कीमती उपकरण चोरी करने वाले अन्य अपराधियों का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। जिसके आधार पर टीमें बनाकर माल बरामदगी व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी आरआरयू चोरी करने वाले कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now