ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने धीरेन्द्र अवाना

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने आज अपने संगठन का विस्तार करते हुए गौतमबुद्ध नगर में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है।इसकी घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने नोएडा में वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र अवाना के आवास पर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार हाकिम सिंह ने की तथा संचालन प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर नरेश सिंह ने किया।बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव नरेश सक्सेना ने कहा कि आज संगठन का विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन का
पत्रकारों की सुरक्षा, स्वाभिमान एवं सदाशयता के लिए सदैव काम करता है और विषम परिस्थिति के उनके साथ सदैवखड़ा रहता है।

इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रान्तों में भी पत्रकार एसोसिएशन का काम तेजी से बढ़ा है।1982 से शुरु हुयी। इस यात्रा में हमेशा पत्रकारों का हित का चिन्तन होता है। जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र अवाना ने इस अवसर पर संगठन के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुयी कहा कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक और तहसील में संगठन विस्तार हेतु पूरा प्रयास करुँगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे।बताते चले कि पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दे कि धीरेन्द्र अवाना नोएडा के नयाबांस गांव के निवासी हैं। वे लंबे समय से पत्रकारों के हित के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए संगठन ने गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हाकिम सिंह,उदय अवाना, जुनैद,संगीता चौधरी,प्रियंका शर्मा,पवन कुमार,संदीप कुमार, पंकजराज, गौरव, मंतोष, बलवीर, अशोक पंडित, सुरेश चौहान, नेमचंद चौधरी, पवन डेढ़ा, वीरेश शर्मा,परमजीत नागर आदि मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now