कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली: द्वारका में चाकूमारी से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, 3 घायल

डिलीवरी बॉय समेत 4 पर वार

Delhi News: दिल्ली के द्वारका इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रविवार देर शाम कुछ बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर एक डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला आपसी विवाद का है और इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

यह है पूरा मामला

यह घटना द्वारका के डाबड़ी थाना क्षेत्र के मधुविहार इलाके में रविवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने मिलकर इलाके के अलग-अलग जगहों पर चार युवकों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डाबड़ी थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।

मृतक की पहचान और परिवार

मृतक युवक की पहचान मोहन गार्डन निवासी गोविंद (30) के रूप में हुई है। गोविंद पेशे से एक डिलीवरी बॉय था, जो अपनी पत्नी और मासूम 11 साल के बच्चे के साथ मोहन गार्डन में रहता था। उसके माता-पिता अलग (विपिन गार्डन) में रहते हैं। गोविंद की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है, जिस पर गुजर रहा है वह बेहद कठिन है।

यह भी पढ़ें : महावीर जयंती पर समझें जीवन को दिशा देने वाले पंचशील सिद्धांत

सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, पुलिस ने दिया जवाब

इस हमले में दो मुस्लिम और दो हिंदू युवक शिकार हुए हैं। जिसके बाद से कुछ तत्वों द्वारा इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही थी, क्योंकि वारदात इलाके के एक दुर्गा माता मंदिर के पास हुई थी। हालांकि, पुलिस ने इन सभी अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि मामला बिल्कुल सांप्रदायिक नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारदात आपसी पुराने विवाद के चलते हुई है, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस की जांच में क्या अगला कदम?

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे हमलावरों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही घायलों के होश में सुधार होगा, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उनके बयानों से हमले की असली वजह और आरोपियों की पहचान का पूरा चित्र साफ हो जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now