सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ दी, शांति और सद्भाव की अपील

त्योहार भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश (फाइल फोटो)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व खुशियों, मेल-मिलाप और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ईद के इस अवसर को मिल-जुलकर मनाते हुए समाज में शांति, सद्भाव तथा एकता को बढ़ावा दें।

सौहार्द और एकता का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, “ईद-उल-फित्र का त्योहार समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करता है। यह पर्व लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।” उन्होंने कहा कि खुशियों का यह त्योहार अमन-चैन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। सीएम ने यह भी कहा कि इस अवसर पर सभी को आपसी भाईचारे को और मजबूत करने तथा समाज में सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नोरा फतेही के खिलाफ फतवे के बीच, जानें फतवों के अजीबोगरीब दायरे

लखनऊ में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक प्रबंध किए हैं। लखनऊ पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। मोबाइल पेट्रोल यूनिट और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को तैनात किया गया है ताकि किसी भी विपरीत स्थिति से निपटा जा सके।

नमाज का समय और दिशा-निर्देश

इस साल 21 मार्च, शनिवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईद को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी हैं। मौलाना खालिद रशीद ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है और सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है। ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now