दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 के डी-12 मार्केट इलाके में बुधवार को एक पुरानी और कमजोर इमारत अचानक दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग व बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

बता दे कि दमकल विभाग को यह सूचना बुधवार दोपहर करीब 4 बजकर 4 मिनट पर प्राप्त हुई और सूचना मिलते ही विभाग की चार गाड़ियां, डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम, कैट्स एंबुलेंस और मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें तुरंत मौके पर रवाना कर दी गईं थी राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

बता दे कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि यह इमारत काफी समय से जर्जर स्थिति में थी, लेकिन किसी भी संबंधित एजेंसी ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं किया गया और हर बार ऐसे हादसों के बाद कुछ समय के लिए हलचल जरूर मच जाती है, लेकिन जैसे ही मामला ठंडा पड़ता है, जिम्मेदार एजेंसियां फिर आंख मूंद लेती है और नेक्ट हादसे को आगाह करती है।

देखे तो दिल्ली में आए ​दिन कोई ना कोई मामला सामने आता रहा है जो कि एमसीडी और सरकार ध्यान देती है और उसके बाद आंख बंद कर लेती है जो कि अ्गर सरकार इंकवारी करें तो ​बिल्डरों के बहोत से नाम और एमसीडी अधिकारियों के खुलासे हो सकते है। जिससे आगे की ऐसे घटना पर काबू पाया जा सकता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now