यूपी में एलपीजी कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

संध्या समय न्यूज


UP News : उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

कृत्रिम कमी नहीं बनने दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर एलपीजी की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए। सीएम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, साथ ही उन्हें अगली रिफिल की संभावित तिथि की जानकारी भी दी जाए।

अफवाहों से न घबराएं जनता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितना कि अफवाहों के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने तेल कंपनियों को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आमजन को आपूर्ति की वास्तविक स्थिति के बारे में नियमित जानकारी देने को कहा, ताकि घबराहट की स्थिति न बने।

पुलिस तैनाती और कंट्रोल रूम

वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सीएम ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, खाद्य एवं रसद विभाग में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो प्रत्येक जिले की स्थिति की सतत निगरानी करेगा। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला पूर्ति अधिकारी को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में पुलिस और गोगी गैंग के बीच एनकाउंटर,शार्प शूटर गिरफ्तार

पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, केरोसिन का किया आवंटन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। सीएम ने निर्देश दिए कि आवश्यकता के अनुसार इसका यथोचित वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, छात्रावासों, अस्पतालों, होटलों और धर्मशालाओं से संवाद कर उन्हें वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now