ऋषी तिवारी
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन गौतम बुध नगर ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेहनतकश महिलाओं के अथक संघर्ष और योगदान को सम्मान दिया। इस मौके पर सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि यह दिवस केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, साहस और उनके अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है।
महिलाओं को हम सलाम करते : शर्मा
गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि “खेतों, कारखानों, दफ्तरों, निर्माण स्थलों और घरों में अपने श्रम से समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली महिलाओं को हम सलाम करते हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज भी देश की लाखों कामकाजी महिलाएँ असमान वेतन, असुरक्षित कार्यस्थल, शोषण और भेदभाव जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही हैं।

पीएम मोदी ने पिंक और मैजेंटा लाइन का किया उद्घाटन
समानता की मांग को तेज करने का संकल्प
गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में हमारा प्रमुख कर्तव्य है कि हम महिलाओं के समान अधिकार, समान वेतन, सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित कार्यस्थल की लड़ाई को और तेज़ करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीटू हमेशा से मेहनतकश महिलाओं के हक, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी इस संघर्ष को मजबूती से जारी रखेगा।


















