धुरंधर 2 की ऐसे ही सफलता से रणवीर सिंह बन सकते है नंबर वन हीरो

धुरंधर 2 ने तोड़े दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 A Top-Notch Film: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तबाही मचाया है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। फिल्म ने दुनियाभर में 1365 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 867 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1023 करोड़ रुपये रहा है। इस कमाई के साथ ही ‘धुरंधर 2’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे/चौथे स्थान पर कब्जा जमा चुकी है और अपने पहले भाग (जिसने 1307 करोड़ कमाए थे) का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है।

लेकिन रणवीर सिंह के इस जादू का असर अभी थमा नहीं है। अब फिल्म ने अपने निशाने पर बॉक्स ऑफिस के उन दिग्गजों को ले लिया है, जिनके रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी एक्टर के लिए सपना माना जाता है। आइए जानते हैं ‘धुरंधर 2’ के आगे के मिशन और उसे कितना पसीना बनना होगा।

मिशन नंबर 1: पुष्पा 2 का सिंहासन खोखला करना

धुरंधर 2 का अगला निशाना अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ है। पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 1742 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। धुरंधर 2 की जबरदस्त रफ्तार देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म को पुष्पा 2 के इस रिकॉर्ड को पार करने में कुछ ही दिनों का समय लग सकता है।

मिशन नंबर 2: बाहुबली 2 का 9 साल पुराना किला ढहाना

अगर धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया, तो उसके सामने अगली चुनौती प्रभास और एसएस राजामौली की महाकाव्य ‘बाहुबली 2’ होगी। बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये है। पुष्पा 2 और बाहुबली 2 के बीच महज 46 करोड़ रुपये का अंतर है। ऐसे में अगर धुरंधर 2 ने पुष्पा को पीछे छोड़ दिया, तो बाहुबली 2 का लगभग 9 साल पुराना अनटचेबल रिकॉर्ड भी टूटता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश: जवान ने प्रेमिका को काटकर फ्रिज और बिस्तर में छिपाया

फाइनल मिशन: ‘दंगल’ को हराकर रणवीर सिंह बनेंगे ‘हीरो नंबर 1’

धुरंधर 2 की सबसे बड़ी और अंतिम लड़ाई आमिर खान की ‘दंगल’ से है। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ अभी भी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के ताज पर काबिज है, जिसने दुनियाभर में 2070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। धुरंधर 2 और दंगल के बीच अभी करीब 705 करोड़ रुपये का गैप है। यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस के हिसाब से काफी बड़ा है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की अभी तक की ग्रोथ देखें तो कुछ भी असंभव नहीं लगता।

यह भी पढ़ेंलड़कियों के बीच लड़ाई, बीच-बचाव करने वाले लड़के पिटाई, वायरल वीडियो

एक्शन और एक्टिंग का दमदार मिश्रण

अगर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने इस अंतर को पाट लिया और 2070 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई, तो यह सिर्फ एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं टूटेगा, बल्कि इसका मतलब होगा कि रणवीर सिंह ने ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान, ‘स्टार ऑफ मासेस’ प्रभास और ‘स्टाइलिश स्टार’ अल्लू अर्जुन को पीछे छोड़ते हुए भारतीय सिनेमा के असली ‘हीरो नंबर 1’ का ताज अपने सिर पहन लेगे।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now