प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। क्राइम ब्रांच और सीआरटी ने नोएडा लोकल इंटेलिजेंस की मदद से प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान रजनीश शर्मा हुई है। कुछ लोगों के द्वारा आरोपी को मृत बताया गया था, लेकिन पुलिस ने अपराध का पता लगाने के लिए अपनी तलाश जारी रखी और आरोपी को शानिवार को नोएडा के टावर जेकेजी पामकोर्ट के फ्लैट से गिरफ्तार किया गया।

यह मामला 11 जुलाई साल 2019 में साधना गर्ग ने दर्ज कराया था। थाना सेक्टर-49 में प्लाट की धोखाधड़ी के संबंध में, ये मुकदमा योगेश, पप्पू यादव, इस्तियाक, इमरान, रोहित और लाखन सिह पर पंजीकृत कराया गया था। जिसमें योगेश व एक अन्य व्यक्ति सुनील शर्मा (फर्जी नाम असली नाम इमरान) द्वारा एनआई इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रीन इंडिया प्लेस नियर विशाल मेगा मार्ट सिक्स फ्लोर पर पीड़िता व उसके पति को बुलाया। दोनों को सेक्टर 78 व 79 में सस्ते में प्लॉट देने की बात कही गई थी।

नोएडा सेक्टर 79 के सिक्का प्रोजेक्ट के पास मेट्रो स्टेशन सेक्टर-101 के पीछे ग्राम सरफाबाद क्षेत्र में खाली जगह दिखाया गया। वहां इन लोगों से पप्पू यादव मिला जिसने बताया कि वो यहां प्लाटिंग करता है। उसने एक फर्जी नक्शा दिखाया। बताया कि पूरी जमीन का जनरल पावर ऑफ अटर्नी इश्तियाक नामक व्यक्ति के पास है। उसी दिन 100 रुपए एग्रीमेंट टू सेल लेटर बनाया गया। जमीन की कीमत 32 लाख रुपए लगाई गई।

30 मार्च साल 2019 को 5-5 लाख रुपए के चार चैक शारदा रियल टेक के नाम से दिया व पांच लाख रुपया का एक अन्य चैक एनआई इन्फ्राटेक के नाम से और पांच लाख रुपया का एक चैक रजनीश के नाम से दिया गया। रजिस्ट्री ऑफिस में जाकर रजिस्ट्री कराई गयी। रजिस्ट्री के बाद जब पीड़िता जमीन पर कब्जा लेने गए तो पता चला कि वह जमीन इनकी नहीं है। मुकदमा कराया गया। इस दौरान बताया गया कि रजनीश शर्मा की मौत हो चुकी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले से जुड़े 8 लोगों को पहले हो गिरफ्तारी कर चुकी है। कथित फर्जी प्लाट का बैनामा पीड़िता साधना गर्ग एवं बेटी को किया गया है। एक अन्य महिला द्वारा भी अपने साथ हुई घटना के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस योगेश कुमार, पप्पू यादव, इश्तियाक, इमरान, रोहित, लाखन सिंह, बिलाल, चंद्रशेखर वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now