हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत डी ए वी के नन्हे कलाकारों ने प्रस्तुत किया क्लास शो

ऋषि तिवारी


नोएडा। सरला चोपड़ा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में कक्षा यू.के.जी. के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने 12 अगस्त 2025 को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा को जीवंत कर दिया। देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य और प्रेरणादायक नारे बच्चों की मासूम अदाओं के साथ मंच पर गूंजते रहे। इन प्रस्तुतियों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली क्षणों को दर्शकों की स्मृतियों में ताज़ा कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (डॉ.) अनिल ढींगरा ने बच्चों के उत्साह और प्रस्तुति की सराहना की तथा विद्यार्थियों को देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। रोल मॉडल के रूप में रानी लक्ष्मी बाई, महात्मा गाँधी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगा धर तिलक आदि के रूपो को प्रस्तुत किया गया तथा देश भक्ति और स्वाधीनता समन्धित नारे भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बदला गियर, अब खिलाड़ी नहीं ‘हैवान’ बनकर डराएंगे

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिसने सभी में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया। पूरे आयोजन ने बच्चों के हृदय में देशभक्ति, जिम्मेदारी और स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प दृढ़ किया। यू.के.जी. विंग के नन्हे कलाकारों ने अपनी ऊर्जा और सृजनशीलता से मंच को सजीव बना दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now