युवा शक्ति संगठन द्वारा “स्वच्छ यमुना मिशन” के तहत छात्रों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए और छात्र-छात्राओं को बाल्यावस्था से ही प्रकृति से जोड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से, युवा शक्ति संगठन (YSS) ने आज “स्वच्छ यमुना मिशन” के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की। पाठ्यक्रम के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए, ज्ञान भारती विद्यालय, साकेत और शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों को यमुना तट पर आयोजित स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान में शामिल किया गया।

यमुना प्रदूषण: वर्तमान स्थिति और समाधान पर चर्चा

इस अवसर पर, यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण की वर्तमान स्थिति, उसके भयावह दुष्परिणाम और इस समस्या के समाधान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर गहन चर्चा की गई। छात्रों को नदी स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक उन्मूलन और जैव विविधता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

YSS फाउंडेशन के कार्य और बच्चों का संकल्प

YSS फाउंडेशन द्वारा अब तक किए गए पर्यावरण संरक्षण कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। यह संगठन का 216वां स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान था, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर “न गंदगी करेंगे न करने देंगे” जैसे प्रेरणादायक नारे के साथ एक नई पहल की शुरुआत की गई, जो भावी पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now